क्या सात दिनों मे आपका वजन घट सकेगा ।Tips for weight loss in 7 days in hindi

Tips for weight loss in 7 days in hindi  : यदि आपको जल्दी से पतला दिखना है और आपके पास समय कम है तो आप ये डाइट प्लान अपना सकते हैं। इसे gm diet plan के नाम  से जानतेे हैं जो सात दीनों का होता है। ये एक हफ्ते में वजन  कम करने का  अचूक उपाय है। लेकिन इसके दुष्प्रभाव अधिक हैं। इसलिए इसे प्रयोग करने से पहले एक बार अपने   डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
Weight loss tips in hindi in one week
Weight loss tips in hindi in one week

क्या होता है gm डाइट प्लान।Gm diet plan in hindi

ये जल्दी वजन कम करने के लिए 7 दिनों तक का डाइट प्लान है।ये डाइट प्लान जनरल मोटर्स कंपनी के द्वारा 1985 में बनाया गया था।ताकि उस कंपनी के कार्यकर्ताओं को वजन कम करने में मदद मिले ,इसलिए इसका नाम उसी कंपनी के नाम पर gm diet पड़ा।चलिये जानते  हैं कि इसमें क्या- क्या खाना होता है।

  1. पहले दिन का gm डाइट प्लान                     इसमें  पहले दिन आपको सिर्फ फल खाना है।जितना चाहे उतना खा सकते हैं।लेकिन केला नही खाना है।यानी की पूरा दिन आप कोई अनाज नही खा सकते।
  2. दूसरे दिन का डाइट प्लान                                    दूसरे दिन आपको केवल सब्जियां खानी हैं  आप जितना खा सकें।यदि आप इसे बॉईल करना चाहते हैं तो कर सकते है लेकिन उसमे तेल नही डालना है ।
  3. तीसरे दिन का डाइट प्लान                                 तीसरे दिन आपको फल और सब्जियां दोनों खानी हैं लेकिन  केला नही खाना है।
  4. चौथे दिन का डाइट प्लान                                   अब चौथे दिन आपको केला ,दूध और सूप लेना है।जी हां अब आप केला खा सकते हैं।
  5. पांचवे दिन का डाइट प्लान                                 अब आप ब्राउन राइस,टमाटर और लीन मीट खा सकते हैं। यदि आप शाकाहारी है तो आप स्किम्ड दूध का बना हुआ पनीर ले सकते हैं।इसमें लीन प्रोटीन तो नही होता लेकिन प्रोटीन की कमी पूरा करने के जरूरी है।
  6. छठे दिन का डाइट प्लान                                     अब आप ब्राउन राइस, सब्जियां और लीन प्रोटीन खा सकते हैं।पुरे दिन आपको यही सब खा कर रहना है।
  7. सातवें दिन का डाइट प्लान                             अंतिम दिन आपको ब्राउन राइस,सब्जियां,लीन प्रोटीन और फल का जूस पीना है।
    Tips to loss weight in 7 days in hindi
    Lean protein
नोट:इस डाइट में किसी भी दिन नमक खाने को नही बोला गया है लेकिन ऐसा करना कतई सही नही है।इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है।इसलिए कम से कम आधा चमच्च  नमक प्रितिदिन जरूर लें।इस डाइट प्लान को मैंने बहुत छोटा करके लिखा है क्योंकि मुझे नही लगता कि इस प्लान किसी को अपनाना चाहिये।क्योंकि इसके दुष्प्रभाव अधिक जो आगे आपको पता चलेगा।

कैसे ये एक हफ्ते में वजन कम करता है। how weight loss tips in hindi in one week works

चूंकि इसमें खाने की मात्रा पर कोई रोक नही है लेकिन बस बताई गई चीजे ही आप खा सकते हैं।चलिये जानते हैं कि ये कैसे काम करता है।
  1. यदि आजकल की जीवनशैली पर गौर किया जाये तो अधिकतर लोग बहुत अधिक मात्रा में बाहर से खाते हैं। चाहे वो पैकेट में बंद हो या होटल का खाना । लेकिन जब आप ये डाइट अपनाते है तो ये सब पूरी तरह बंद हो जाता है। यानी की कैलोरी का बहुत अधिक हिस्सा कम हो गया।क्योंकि इनमें अधिक कैलोरी होती हैं। और इससे वजन घटता है।
  2. आपकी चीनी पूरी तरह बंद हो गई केवल आप फल का चीनी ले रहे हैं जो सामान्य चीनी से कम कैलोरी देता है।यानी यहा से भी कैलोरी कम हुई। और वजन वजन घटेगा।
  3. इस डाइट में ज्यादातर आपको फल और सब्जियां खानी हैं और इन दोनों में ही कम कैलोरी होती है लेकिन फाइबर अधिक होता है जिसकी वजह से आपका पेट भी भरा रहता है। इसकी वजह से भी कुछ वजन घटा होगा।
  4. आपने तेल खाना बिलकुल बन्द कर दिया तो कुछ वजन तो यहाँ से भी घटेगा।
  5. इस डाइट में आपको नमक खाना मना होता है और क्या आप जानते हैं कि यदि आपके शरीर में नमक की कमी हो तो पानी की भी कमी होगी। नमक हमारे शरीर में पानी को रोककर रखने का काम करता है।यदि आप नमक नही खाएंगे तो आपका शरीर बहुत अधिक पानी निकाल देगा और उसकी वजह से आपका वजन कम होगा तो आपको लगेगा कि आपका वजन कम हुआ है।
चूंकि आपने हर तरह से कैलोरी कम कर दी है तो आपके शरीर को ऊर्जा के लिए पहले से जमा ग्लाइकोजन ,फैट और muscles को बर्न करके ऊर्जा प्राप्त करना पड़ेगा। मैंने पहले ही बताया था कि इसके दुष्प्रभाव अधिक हैं तो चलिए उसके बारे में भी जान लेते हैं।

इसे भी पढ़े:हमेशा के लिए वजन घटाने के  उपाय के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

एक हफ्ते में वजन कम करने के दुष्प्रभाव। side effect of weight loss tips in hindi in one week

Tips to loss weight in hindi in 7 days

side effect of weight loss tips in hindi in one week

इस एक हफ्ते में वजन कम करना आपको बहुत पड़ सकता है।चलिये इसके नुक्सान के बारे में जानते हैं।
  1. कैलोरी बहुत अधिक कम कर देने से नुक्सान : इस डाइट में आपकी कैलोरी इतनी कम हो जाती है कि आपका शरीर हर अंग से सेल्स को मारकर ऊर्जा प्राप्त करता है।जिससे आपको बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।क्योंकि वजन कम करने का सुरक्षित तरीका ये है कि आप अपनी  दैनिक जरूरत से थोड़ा सा कम कैलोरी खाएं।
  2. Muscles घटना: इस डाइट में आपकी कैलोरी अधिक कम होने की वजह से आपका शरीर आपके muscle को भी बर्न करने लगता है ,जो की आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा है। और कोई नही चाहेगा कि उनका muscle कम हो। अधिक muscles होने के बहुत सारे फायदे हैं। और आपको तो पता ही होगा की muscles इतनी आसानी से नही बनते जितनी आसानी से इस डाइट में खत्म हो जाएंगे।
  3. नमक न खाने से electrolyte disbalance  होना: चुकी इस डाइट में नमक बन्द होता है जिससे आपके शरीर में पानी की बहुत अधिक कमी हो सकती है। क्योंकि नमक पानी को शरीर में रोककर रखता है। इसके कम होने से आपको कई तरह समस्या हो सकती है।
  4. प्रोटीन की कमी से नुक्सान: इस डाइट प्लान में आपको पहले 4 दिन कोई प्रोटीन मिलता या बहुत कम मिलता है।इससे आपके muscles तो कम होते ही है साथ ही आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है।क्योंकि इसकी दैनिक जरूरत 1gm /kg body weight प्रितिदिन  है यदि आपको ये नही मिलेगा तो आपका शरीर ठीक से काम नही करेगा और आपको विचित्र लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
  5. फैट की कमी से नुकसान : इस डाइट में आपको फैट खाना बिलकुल मना होता जो की शरीर  के लिए अच्छा नही है। फैट सोलुब्ल विटामिन्स A,D,E,K  को संरक्षित करने के लिए फैट का होना आवश्यक है। फैट रहेगा तभी ये विटामिन्स अपना काम अच्छी तरह कर पाएंगे।

क्या होगा जब आप एक हफ्ते बाद फिर से अपनी नार्मल डाइट पर आएंगे ।

  1. आपके नमक की मात्रा बढ़ेगी तो क्या होगा: gm डाइट के बाद जब आप फिर से भरपूर नमक का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ेगी क्योंकि नमक शरीर  में पानी को रोककर रखने का काम करता है।और आपका वजन बढ़ेगा।
  2. आपके muscle कम हो चुके होंगे: चूँकि इस डाइट में आपने बहूत कम कैलोरी खाई है और प्रोटीन भी 5वें दिन सुरु किया वो भी थोड़ी मात्रा में तो इससे आपके muscles काफी कम हो जायेंगे जो की आपके लिए अच्छे थे और अब फिर उतना muscles बनाने में काफी समय लगेगा।
  3. आपका फैट फिर वापस आ जायेगा: चूँकि आपने शरीर को इतना तकलीफ देकर वजन कम किया तो कुछ फैट तो गला ही होगा लेकिन फिर जब आप नार्मल डाइट पर आएंगे तो फैट वापस आ जायेगा क्योंकि आपकी खाने की आदत तो वही रहेगी जो पहले थी जिसकी वजह से पहले फैट जमा था।

निष्कर्ष:
Tips to loss weight in 7 days in hindi
Tips to loss weight in 7 days in hindi

इस डाइट प्लान से वजन तो जरूर घटेगा लेकिन वो हमेशा के लिए नही होगा और साथ ही आपके शरीर को नुकसान होगा।जैसे ही आप नार्मल डाइट पर आएंगे सब कुछ वापस आ जायेगा लेकिन आपका muscle नही आयेगा क्योंकि उसके लिए लिए तो समय और मेहनत दोनों लगता है। लम्बे समय से बनाई गई muscle को आप सात दिनों में खो देंगे इससे बुरा क्या हो सकता है। इसलिए इस डाइट को अपनाने से पहले एक बार जरूर सोचें।आप ये कहेंगे कि जब यही बात थी तो सीधे सीधे बता देते इतना घुमाने की क्या जरूरत थी। लेकिन यदि मैं सीधे बता देता तो शायद आपको समझ नही आता और आप कहीं और से जानकारी लेकर ऐसा करते और फिर बाद में पछताना पड़ता।
इसे भी पढ़े:बिना वजन घटाए पेट की चर्बी जल्दी से कम कैसे करे

अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ