योगा मैट या चटाई खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें।yoga mat in hindi

तो क्या आपने योगा मैट खरीदने का निश्चय कर लिया है?यदि हाँ तो एक अच्छे योगा मैट की तलाश अब पूरी हो जाएगी। कई बार ऐसा होता है की सही जानकारी नहीं होने की वजह से आप एक गलत योगा मैट खरीद लेते हैं जो बाद पता चलता है और फिर आपको दुबारा से योगा मैट खरीदना पड़ता है। हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी सारी दुविधा दूर हो जाएगी और आप एक अच्छा मैट खरीद पाएंगे। 



योगा मैट का इस्तेमाल क्यूँ करना चाहिए ?

जब आप योगा शुरू करते हैं तो आप देखते होंगे की कुछ योग घुटनों पर खड़े होकर करना होता है और ऐसे योग मे आपको घुटनों के नीचे कोई कपड़ा या कुछ लगाना पड़ता है नहीं तो आपके घुटनों को दर्द होता है। यदि आप अच्छे योगा मैट का इस्तेमाल करेंगे तो आपको ये समस्या नहीं होगी।  


योगा मैट का चुनाव करते समय नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना चाहिए 

योगा मैट के लिए आपको सबसे पहले ये देखना चाहिए की आपका शरीर कैसा है यानी आपका वजन और लंबाई कितनी है। आपको इस बात का भी ध्यान देना चाहिए की योगा आप हमेशा घर पर ही करेंगे या कहीं बाहर भी,क्योंकि तब आपको योगा मैट लेकर जाना पड़ेगा उसके हिसाब से आपको मैट का वजन देखना पड़ेगा।चलिए योगा मैट की लंबाई और चौड़ाई से शुरू करते हैं। 

लंबाई और चौड़ाई

योग मैट के लिए सबसे जरूरी चीज है लंबाई और चौड़ाई का नाप सही होना।यदि आप 6 फीट से कम के है तो आपके लिए 24*26 इंच की नाप का योग मैट सही रहेगा,लेकिन यदि आपकी लंबाई उससे अधिक है तो आपको उसके अनुसार और लंबा मैट लेना चाहिए ।यदि आपकी लंबाई अधिक है और आपको अपने हिसाब से योगा मैट नहीं मिल रहा तो आप नीचे  कमेन्ट करके हमे बता सकते हैं हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।    


योगा मैट की मोटाई कितनी होनी चाहिए


अब जो दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात है वो है मैट की मोटाई या thickness।मैट की मोटाई इस बात पर निर्भर करती है की आप योगा कहाँ करते हैं,आपका वजन कितना है,और आप कौन से योगा करते हैं। यदि आप पार्क या बगीचे मे जमीन पर योगा करते हैं तो आपको थोड़ा  सा पतला योगा मैट भी चलेगा । लेकिन यदि आप फर्श पर योगा करते हैं और आपका वजन अधिक और आप घुटनों के बल खड़े होकर करने वाले योगा करते हैं तो आपको थोड़ा सा मोटा योगा मैट लेना चाहिए।

योगा मैट दी गई रेंज में उपलब्ध है- 
  1. 1.5-3 mm:यह बहुत ही हल्का होता और ज्यादातर एक जगह से दूसरे जगह लेकर जाने के लिए अच्छा है। 
  2. 4-5 mm:यह स्टैन्डर्ड योगा मैट होता है यानि की आम तौर पर यह हर कोई ले सकता है। 
  3. 5mm से अधिक:यह ज्यादा भारी होते हैं लेकिन घर पर योगा करने के लिए ये बहुत ही आरामदायक हैं।यदि आपको हमेशा घर मे ही योगा करना है और आपका बजट थोड़ा सा ठीक है तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा नहीं तो इससे पतला वाला भी ले सकते हैं।यह आरामदायक तो है लेकिन इसकी सफाई करने मे आपको ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा। 

योगा मैट का रंग कैसा होना चाहिए 

योगा मैट खरीदते समय रंग का ध्यान दें क्योंकि हल्के रंग का योगा मैट अधिक गंदा होगा और आपको बार-बार उसकी सफाई करनी पड़ेगी। इसलिए गहरे रंग का मैट ज्यादा सही रहेगा।   

योगा मैट का मटेरियल

आपको मैट लेते समय उसका मटेरियल भी जरूर चेक करना चाहिए।आप हमेशा non-pcv  मैट ही खरीदें क्यूंकी ये प्लास्टिक के मैट बहुत गंदी smell करते हैं।जब आप कोई भी लेट कर करने वाला आसन करेंगे तो इसकी महक आपको परेशान करेगी।

 इस बात का भी ध्यान दे की मैट ऊपर-नीचे  दोनों तरफ से स्टिकी यानी चिपकने वाला हो नहीं तो सरकने वाला होगा तो आप गिर सकते हैं और आपको चोट लग सकती है।


योगा मैट के वजन का भी रखें ख्याल 

योगा मैट लेते समय वजन का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है क्यूंकी अगर वजन अधिक होगा तो इसे साफ करने मे समस्या  आ  सकती है।यदि आप कभी-कभी या हमेशा पार्क  या अन्य जगह जा कर योगा करते हैं तो आपको हल्का योगा मैट लेना चाहिए।

योगा मैट के लिए बैग

कुछ योगा मैट के साथ बैग आता है और कुछ के साथ नहीं आता या उसमे बांधने के लिए डोरी दी हुई होती है।यदि आपको यात्रा करनी है या कही और लेकर जाना है तो आपको योगा मैट बैग की जरूरत पड़ सकती है।यदि आपको जरूरत है तो योगा मैट के साथ ही बैग भी खरीद लें या उसके साथ मिले तो और अच्छी बात है।   


निष्कर्ष:आपको योगा मैट लेते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

  1. लंबाई चौड़ाई आपके शरीर के अनुसार 
  2. योगा मैट की मोटाई आपकी जरूरत के अनुसार 
  3. मटेरियल (pcv) यानी प्लास्टिक का ना हो 
  4. रंग गहरा होना चाहिए 
  5. वजन आपकी जरूरत के अनुसार की आपको योगा कहाँ करना है 
  6. साफ करने मे आसान होना चाहिए 
बार-बार योगा मैट पर पैसा बर्बाद करने से अच्छा है एक बार बेहतर योगा मैट खरीदें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ