
पेट की चर्बी
कम समय में पेट की चर्बी कम कैसे होगा
हर दिन सिर्फ 20 मीनट में पेट की चर्बी कम कैसे होगा यह आपको इस आर्टिकल में समझ आ जाएगा। आपको बताया जाता होगा की पेट की चर्बी कम करने के लिए घंटो एक्सरसाइज करना पड़ेगा और खाना बहूत कम करना पड़ेगा लेकिन ये सच नही है।यदि आप सही जानकारी ले तो आसानी से आपका पेट कम हो सकता है। आपको पेट कम करने के लिए अलग से ज्यादा समय निकालने की जरूरत नही ,सही जानकारी और आपकी थोड़ी सी कोशिश से आपका पेट बिल्कुल कम हो जाएगा।पेट कम कैसे होगा यह बताने से पहले पेट पर चर्बी बढ़ने के मुख्य कारण को समझते हैं।
पेट की चर्बी बढ़ने के मुख्य कारण। Main cause of belly fat in hindi
-
बहुत ज्यादा खाना : कुछ लोग स्वाद के चक्कर में या जल्दी खाने के चक्कर में जरुरत से ज्यादा खाना खाने लगते हैं। उन्हे पता नही चलता की वो बहुत अधिक कैलोरी ले चुके हैं । जैसे कि शादी में या जो लोग अक्सर होटल में खाना खाते हैं वो इसके शिकार होते हैं। कुछ लोग घर पर भी ऐसे ही खाते हैं। ऐसे ही उन्हे खाने की आदत हो जाती है और उनके पेट की र्बी बढ़ जाती है। यदि आप खाने पर नियंत्रण नही रखेंगे तो आपका सारा मेहनत बेकार हो जायेगा और आपका मोटापा कम नही होगा।
-
आनुवांशिकी : कुछ लोगों में मोटापे के बढ़ने का कारण आनुवांशिक होता है।ऐसी परेशानी उनके परिजनों को भी होती है और बाद में उनके बच्चों में भी मोटापा देखने को मिलता है। उनके शरीर की खाशियत होती है कि उनका मोटापा बढ़ता ही जाता है चाहे वो कोई गलती करें या ना करें। इन लोगों में मोटापा कम करने में परेशानी आती है। ऐसे लोग पेट कम करने के लिए इतना कम खाने लगते हैं कि उनकी दैनिक जरूरत भी पूरी नही होती और स्वास्थय बिगड़ जाता है। आपको बिलकुल भी ऐसा नही करना चाहिए, यदि आपको ऐसी परेशानी है तो डाक्टर से जरूर मिलें और खाना इतना कम ना करें की आपका स्वास्थ्य बिगड़े।
-
गतिहीन जीवनचर्या : यदि आप दिनभर बैठै-बैठे ही काम करते हैं तो मोटापा बढ़ने का चान्स बढ़ जाता है। बहुत से लोगों का काम एक ही जगह बैठे हो जाता है जैसे आजकल कम्पयूटर पर काम करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है और हर मेहनत वाले काम को लोग छोड़ते जा रहे हैं।इसलिए ऐसे लोगों में मोटापा जल्दी आता है।
-
तनाव
आजकल का तनाव भरा जीवन कई बीमारियों का कारण बना हुआ है।हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और दिल की बीमरियां तनाव के कारण बढ़ती जा रही हैं साथ ही तनाव से मोटापा भी बढ़ रहा है।तनाव के कारण व्यक्ति न तो ठीक से सो पाता है न जीवन को खुलकर जी पाता है ऐसे में शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं जिससे वह जो भी खाता है उसका अधिक हिस्सा मोटापा बढ़ाने के काम आता और उसे काम करने के लिए उर्जा नही मिलती है और वह दिनभर थका हुआ रहता है।
-
रात को जागना : प्रकृति के विरूद्ध जाना हर किसी के लिए भारी पड़ सकता है।रात तो सोने के लिए होती है लेकिन आजकल के लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। इतना ही नही कुछ लोग तो रात में ही ड्यूटी करते करते हैं और दिन मे आराम करते हैं। रात को जगने वालों में अक्सर देखा गया है कि वह खाना अधिक खाते हैं और उनका पेट आसानी से बढ़ जाता है और साथ ही उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
-
शराब का अधिक सेवन करना : पेट की चर्बी बढ़ने का एक बड़ा कारण जिसे कम किया जा सकता है वो है शराब।चूंकि इसमे कलोरी अधिक होता है और नशीला भी होता इसलिए इसे लेने के बाद व्यक्ति को नींद आती है और वह सो जाता है। सोते समय हमारे शरीर को कम कैलोरी की जरूरत पड़ती है इसलिए शराब से मिली कैलोरी बच जाती है और साथ ही इसे पीने के बाद व्यक्ती ज्यादा खाना खाता है। अब सारी बची हुई कैलोरी पेट की चर्बी और मोटापा बढ़ाने के काम आती है।
-
कुछ अन्य बिमारियां : कुछ बिमारियों के कारण भी मोटापा बढ़ने लगता है जैसे थायराइड,दिल की बिमारी और अन्य बिमारियों में मोटापा बढ़ता है। ऐसे मे सबसे पहले इन्हे रोकें और डाक्टर की सलाह से मोटापा कम करें।
पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम की आवश्यकता |Belly fat loss exercise in hindi
पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम अति आवश्यक है।इससे हमारे शरीर को स्फूर्ति मिलती है और हम ज्यादा काम
कर पाते हैं तो हमारा शरीर और चर्बी जमा नही करता है और पहले की जमी चर्बी को कम करने में मदद करता है। हमने शुरु में कहा था कि आपको सिर्फ 20मिनट निकालना होगा पेट की चर्बी कम करने के लिए वो कैसे होगा उसे यहां समझेंगे । इसके लिए व्यायाम को दो हिस्सों में बांटेंगे।
लगातार 20 मिनट सुबह खाली पेट व्यायाम
यह 20 मीनट का व्यायाम सुबह खाली पेट करें यदि जरूरत पड़े तो बस थोड़ा सा कुछ मीठा खा सकते हैं ताकि आपका मेटाबालिजम बढ़े और 20 मिनट लगातार व्यायाम कर सकें। लेकिन यह 20 मिनट का व्यायाम करने से पहले वार्म अप जरुर करें। कुछ देर पहले गुनगुना पानी पीएं और व्यायाम के बाद भी खूब पानी पीएं ताकी व्यायाम से पानी की कमी न हो।ध्यान रखें की व्यायाम लगातार करें बिना रुके फिर यदि रुकना पड़ जाए तो कोशिश करें कम रुकें। पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम किस गति से करें यह जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ेंं।
पेट कम करने के लिए व्यायाम कितनी तेज करना चाहिए-क्लिक करके पढें
कुछ सहज लेकिन कारगर व्यायाम
पेट कम करने के लिए व्यायाम कितनी तेज करना चाहिए-क्लिक करके पढें
कुछ सहज लेकिन कारगर व्यायाम
- तैराकी
पानी मे तैरने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। शरीर के सभी अंंग इसमें क्रियाशील हो जाते हैं। रक्त संचार तेज हो जाता है और काफी उर्जा खर्च होती है। इसलिए पेट कम करने के लिए यह उत्तम व्यायाम है।लेकिन जिन लोगो को तैरने नही आता वो पहले किसी से सीख लें - दौड़ना इसमेें भी पूरे शरीर का व्यायाम अच्छे से होता है और पेट पर जमे हुए फैट को कम करने मेंं कारगर है। लेकिन इसमेंं दौड़ने केे तरीके पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि गलत रनिंग से आपके पैरों मेें चोट आ सकती है। जिनका वजन बहुत ज्यादा हैै उन्हे रनिंंग नही करनी चाहिए क्योंंकि उनके भारी शरीर से घुटनों मेें परेशाानी आ सकती है।
- साइकल चलाना।

साईकल चलाना साइकिल चलाना पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छे व्यायाम में से एक है। यह आसान है साथ ही आप इसका उपयोग कम दूरी की यात्रा करने के लिए भी कर सकते हैं, उदाहरण के तौर पर आपको आस-पास के बाजार जाना हो या किसी अन्य काम के लिए साइकल से आपकी यात्रा भी हो जाएगी और व्यायाम भी। - तेज चलना।
वजन कम करने के लिए तेज चलना सबसे आसान व्यायाम है। आप दिन में कई बार यहां-वहां पैदल चलते हैं लेकिन बहुत कम गति से। आप इसे व्यायाम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं बस थोड़ी सी गति बढ़ाकर।
Pet ki charbi kam kaise kare - रस्सी कुदना

रस्सी कूदना
यह व्यायाम का पहला भाग था, इससे पहले की जमी हुई वसा गलकर खत्म होगी।अब हम दूसरे भाग के बारे में चर्चा करेंगे, जो आपको अपनी दिनचर्या के साथ-साथ करना होगा ।इससे आपके सरीर में और चर्बी बनना कम हो जाएगा।
2.जो भी आप पूरे दिन में करते हैं थोड़ा तेज करें
जो आप पूरे दिन में करते हैं जैसे आप लिफ्ट के बजाय सीढ़ियाँ चढ़ सकते हैं।आप पूरे दिन जो भी करते हैं उसे थोड़ा तेज करें। जैसे पैदल चलना या अन्य दैनिक कार्य। थोड़ा सा तेज करने की वजह से यह व्यायाम की तरह काम करेगा।
पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम की गति सही होना जरूरी है। जिसकी जानकारी ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके मिल जाएगी।
- नाश्ता समय पर जरूर करें :सुबह के नाश्ते में पौष्टिक आहार ले क्योंकि अंतिम बार आपने रात को खाना खाया होगा जो की 10 घंटे से गया | सुबह मेें पौस्टिक आहार की अधिक जरूरत है। बस इस बात का ध्यान रखें की अधिक कैलोरी वाली चीजेें ना खाएं। जैसे कि रोटी , चावल, या अन्य चीजें जिसमें अधिक कैैैलोरी हो ,ऐसी चीजे कम खाएं ।लेकिन सुबह का नाश्ता जरूर करें नही तो आपका स्वास्थय खराब हो सकता और पेट भी कम नही होगा क्योंकि यदि सुबह में खाना नही खाएंगे तो आपका शरीर आपको ऊर्जा देना काम कर देगा और आप दिनभर थके हुए रहेंगे।
- मीठा कम खाएं : जीतना कम हो सके उतना कम मीठा खाएं। इसमें कैलोरी अधिक होती है इसलिए यह तेजी से मोटापा बढ़ाता है। आप मीठा बंद करके देेखिए बहुत अच्छा परिणाम मिलेेगा।
- तेल कम खाएं : यदि आप बाहर ज्यादा खाते हैं तो तेल पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे इसलिए बाहर खाना बंद करें। लेकिन बिल्कुल बंद न करें स्वास्थ्य खराब हो सकता है। तेल वही इस्तेमाल करे जिसमे ओमेगा3 और ओमेगा6 का अनुपात सही हो। जैसे की mustard और cannola.
- प्रोटीन भरपूर लें : डाइटिंग में प्रोटिन की कमी बिल्कुल भी न होने दें। इससे स्वाथ्य बना रहता है और पेट कम करने में मदद करता है।कम से कम 1gm/kg body weight के हिसाब से प्रतिदिन प्रोटिन लें।यदी आप कम प्रोटीन लेेते है तो आपके muscle कम हो जाएंगे इसे बचाने के लीयेे प्रोटीन बहुत जरूरी हैै।
- फल और सब्जियां खूब खाएं : इनमें कैलोरी कम होती है और एंटिओक्सीडेंट ज्यादा इसिलिए ये पेट कम करने में सहायक होते हैं और साथ ही शरीर को स्वस्थ भी रखते हैं। इनमे विटामिन और मिनरल भरपुर होते हैं इसलिये जितना खा सकते हैं खाएं। लेकिन केला न खाएं या कम खाएं इसमें कैलोरी अधिक होती है। इनमे फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो आपके पाचन में सहायक है।
- पानी खूब पीएं :इससे आपका मेटाबालिजम बढ़ता है जिससे आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे और पेट कम कर पाएंगे। व्ययायाम के बाद शरीर जो फैट बर्न करता है उसे निकलने के लिए पानी बहुत जरूरी है।
- खाने के बाद तुरंत न सोएं : खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही सोने जाएं नही तो आपक पेट नहीं तो जो आपने खाया है वह सिर्फ मोटापा बढ़ाने के काम आएगा।
- अनाज की मात्रा कम करें : अधिकतर अनाजों में carbohydrate अधिक होता है इसलिए इन्हें कम करना होगा ताकि आपका दिन भर का कैलोरी कम हो सके ।इसे आप पहले की तुलना में आधा कर दे या और कम कर दें।दाल में प्रोटीन अधिक होता है इसलिए इसे उतना कम ना करें पहले जितना ही खायें।
- यदि आपको भूख ज्यादा लगती है तो क्या करें : यदि आपको ज्यादा भूख लगती है तो आप खाना खाने से पहले फल और सब्जी खाएं और साथ ही दिन में 3 से 6 बार सिर्फ फल या सब्जी खाकर रहें।
10.एक ही बार में ज्यादा ना खाएं : यदि आप खूब ज्यादा खाना एक ही बार में खा लेंगे तो आपका पाचन धीमे हो जायेगा और खाने का कुछ हिस्सा खाना पचाने में लग जायेगा। और आपको आलस भी आएगा और आप ठीक से काम भी नही कर पाएंगे।और आपने जो खाया वो पेट की चर्बी के रूप में इकठ्ठा होगा। इसलिए थोड़ा थोड़ा करके कई बार खाएं।
पेट की चर्बी कम करने के आसान योगासन
- कपालभाति :
इसे करने के लिए भूमि पर आसान बिछाकर चित्र में दिखाये गए आसान में बैठ जाये | पहले साँस को नाक से अंदर खींचे फिर झटके से उसे बाहर निकाले | सांस बाहर निकलते समय आपने पेट को भी अंदर करे जैसे की आपके पेट से भी हवा निकला हो | धीरे धीरे यह प्रक्रिया दोहराये और तेज करते जाये | इस पुरे क्रिया के दौरान आप सिर्फ सांस को झटके से बहार निकालने पर ही ध्यान दे ,सांस अपने से अंदर भरने लगेगा |
कपालभाति - अनुलोम विलोम : इससे पेट की चर्बी कम करने का सीधा सम्बन्ध तो नहीं है लेकिन फिर भी इसे करने से आपकी सांस भरने की क्षमता बढ़ेगी और आप स्फूर्ति से काम कर पाएंगे | इसे करने के लिए आप उसी आसन में बैठ जाये जिसमे आप कपालभाति में थे | अब अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से दाहिने नाक को बंद कर दे और बाकी ऊँगली को सीधा रखे | अब बाये नाक से धीरे धीरे सांस भरे ,और पूरा सांस भर जाने के बाद अपने दाये हाथ की बची हुई दो उंगलियों से बाये नाक को बंद करे और अंगूठा हटाकर दाहिने नाक को खोले और भरे हुए सांस को धीरे धीरे बहार निकाले | अब दाहिने नाक से फिर सांस भरे और उसके बाद नाक को अंगूठे से बंद करके बाये नाक को खोले और सांस छोड़े | इसी क्रिया को 5 मिनट दोहराये |
- सर्पासन या भुजंगासन :
इसके लिए भूमि पर आसन बिछाकर पेट के बल लेट जाये और दोनों हाथ के पंजो को अपनी बांह के भुजाओ के पास रखे | अब हाथ के पंजो के सहारे अपने पेट के बल अपने सिर को ऊपर आसमान की तरफ उठाये | शुरुआत में ज्यादा जोर न लगाए | जितने समय तक हो सके आप इस आसान में बने रहे उसके बाद सांस छोड़े और अपने सिर को धीरे धीरे जमीन पर लाये और फिर से ये क्रिया दोहराये |
भुजंगासन
![]() |
| बालासन |
इसे भी पढ़ें: पेट कम करने के योग
7 कठिन योगासनों के नाम
- मयूरासन
- उष्ट्रासन
- सूर्यनमस्कार
- म्यूरचाल
- नावासन
- ऊर्ध्वपदमासन
- नाभिकादर्शनासन
पेट कम करने के कुछ और सुझाव
- रात को जल्दी सोये और सुबह जल्दी जगें।
- हर दिन कम से कम 8से 12 ग्लास पानी पियें।
- अपने खाने के प्लेट में 50% सलाद और फल रखें।
- पनीर या दही स्किम्ड मिल्क का बना हुआ ही खायें।
- प्रोटीन की मात्रा बढाये और carbohydrate कम करे।
- यदि चाय आपको ज्यादा पसंद है तो बिना चीनी के पियें।
- व्यायाम लगातार करे तभी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
मोटापा कम करने की बेसिक जानकारी के लिए क्लिक करें






0 टिप्पणियाँ