क्या आपके पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है व्यायाम करने के लिए,और आप इस वजह से परेशान है कि बिना व्यायाम के घर बैठे वजन कैसे कम होगा?तो इसके लिए आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।आगे जो तरीका बताया जाएगा उससे वजन तो कम होगा लेकिन यदि आप लंबे समय तक व्यायाम नहीं करेंगे तो अपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।इसलिए ऐसा हो सकता है की आप बिना व्यायाम के वजन कम कर ले लेकिन इसे लंबे समय तक न चलने दें।अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सा समय एक्सर्साइज़ के लिए जरूर निकालें।
हमने अधिकतर आर्टिकल मे बताया है की वजन कम करने के लिए 80% डाइट और 20% एक्सर्साइज़ का योगदान होता है।अब यदि आप डाइट मे इस 80% पर काम कर लेते हैं तो समझ लीजिए आपने आपने अधिकतर काम कर लिया।अब बचता है 20% व्यायाम का हिस्सा जो की आप अपने दैनिक जीवन की कुछ आदतों को सुधार कर पूरा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :

लंबा गोल सेट करें
यदि आप मोटे हैं और वजन कम करने के नुस्खे खोज रहे हैं तो आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि जल्दी से वजन कम करने के चक्कर मे न पड़ें क्योंकि,इससे वजन तो कम हो जाएगा लेकिन जैसे ही आप उस नुस्खे को बंद करेंगे तो आप फिर से मोटे हो जाएंगे।अब ऐसा तो नहीं हो सकता ना की वही नुस्खा आप जिंदगी भर इस्तेमाल करें,क्यूंकी हो सकता है की वो नुस्खे नुकसान करें।
इसलिए कोशिश करें कि अपने दैनिक जीवन मे कुछ अच्छा बदलाव करें जो आप पूरी जिंदगी बरकरार रख सकें,इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होगा लेकिन आप फिर से मोटे नहीं होंगे।
वजन कम करने के लिए भोजन मे करें ये छोटे-छोटे बदलाव
अगर आपको बिना व्यायाम के वजन घटाना है तो सबसे पहले खाने मे बदलाव करें,लेकिन इसका मतलब ये नहीं की खाना ही कम कर दें या भूखे रहें। इसमे आपको खाने मे पौष्टिक चीजें शामिल करनी हैं और कार्बोहाइड्रट कम करना है।अगर इस बात का ध्यान रखेंगे तो आप वजन कम करने मे जरूर सफल होंगे।इसी बात को ध्यान मे रखते हुए नीचे कुछ तरीके दिए गए हैं।
1.शूरुआत सुबह से करते हैं।सुबह नाश्ते में हर तरह की चीजें शामिल करें ,इसमें कार्बोहाइड्रट कम रखें और प्रोटीन भरपूर शामिल करें।ध्यान रखें की नाश्ता सबसे अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए।
2.सलाद और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा मे लें क्योंकि इसमे कैलोरी बहुत कम होती है इसलिए जब भी आप खाना खाने बैठें अपनी प्लेट में अच्छी मात्रा में सलाद और सब्जी रख लें।
3.अपने दिन भर के खाने मे ध्यान दे की कहीं आप अनजाने मे अधिक कैलोरी तो नहीं ले रहे हैं। जैसे की चिप्स,बर्गर आदि क्योंकि अधिकतर हम इनपर ध्यान नहीं देते और ये बहुत कैलोरी जोड़ देती हैं।
4.यदि आप दिन भर चाय पीने के शौकीन हैं तो आपको ये आदत छोड़नी पड़ेगी क्योंकि चाय मे पड़ी चीनी आपका कैलोरी बढ़ा देती है।अगर आप बिना चीनी के चाय पी सकते हैं तो जितना मर्जी पी सकते हैं।लेकिन चीनी वाली चाय एक से दो बार ही ठीक है।
5.सभी मीठी चीजें कम करें क्योंकि इसमे बहुत अधिक कैलोरी होती है और ये आपके वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण बनता है।
6.यदि आप फल खाना चाहते हैं तो बिल्कुल खा सकते है लेकिन आपको कैलोरी का विशेष ध्यान देना पड़ेगा।क्योंकि कुछ फलों मे बहुत अधिक कैलोरी होती है,जैसे केला,तरबूज आदि। आप कम कैलोरी वाले फल जैसे-सेब,पपीता,संतरा आदि ले सकते हैं।
7.खाने मे रोटी और चावल की मात्रा कम करें क्यूंकी हमारे भारतीय खाने मे ये हर घर मे बनता है,लेकिन इसमे कार्बोहाइड्रट अधिक होता है इसलिए इसकी मात्रा पर ध्यान दें।
8.यदि आप शराब के शौकीन हैं तो आपको थोड़ा सा कठिन निर्णय लेना पड़ेगा।चूंकि शराब मे बहुत ही अधिक कैलोरी होती है इसलिए आपका वजन बढ़ाने मे इसका बहुत बड़ा हाथ है इसलिए वजन कम करने की इस कोशिश मे आपको ये छोड़ना बहुत ही जरूरी है,और यदि आप नहीं पीते तो फिर बहुत अच्छी बात है।
9.फल का जूस पीने की बजाय आप पूरा फल खाएं इससे आपको फ़ाइबर मिलेगा और उससे आपको कम भूख लगेगी।
10.यदि आप फ़ाइबर वाली चीजों का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपको वजन कम करने मे बहुत मदद मिलेगी क्योंकि इससे आप खाना कम खा पाएंगे और अधिक देर तक भूख नहीं नहीं लगेगी।
11.खाना खाते वक्त टीवी या मोबाईल ना चलाएं आप सिर्फ खाने पर ध्यान दें,नहीं तो आपने कितना खाया इसका अंदाज भी नहीं लगा पाएंगे और बहुत अधिक खा लेंगे।
12.आपने दिन भर मे कितनी कैलोरी खाई है इसकी गणना जरूर करें,इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं।

घर बैठे वजन कम करने के लिए अपनी दिनचर्या मे करें ये बदलाव
खाने के बाद अब हर दिन की आदत मे भी आपको बदलाव करना पड़ेगा ताकि बिना व्यायाम के आप वजन कम कर सकें।तो चलिए इसके बारे मे भी कुछ टिप्स जान लेते हैं।
- सीढ़ी का इस्तेमाल करने की आदत डालें।जब भी आपको ऊपर जाना हो या नीचे आना हो आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ी से जाएं।
- जब भी आपको मौका मिले तो अपने शरीर से श्रम जरूर करें। जैसे की यदि आपको सब्जी लेने जाना हो तो आप पैदल ही जाएं,टोटी से पानी भरने की बजाय नल से भरें।
- बाहर खाना बंद या कम करें। जब भी बाहर खाते हैं तो आपको ये नहीं पता होता है की आपके खाने मे कौन सी चीज कितनी मात्रा मे पड़ा है और इससे आप कैलोरी का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे।
- अपनी नीद से समझौता ना करे,रिसर्च मे ऐसा देखा गया है की अपर्याप्त नीद से कई तरह के हॉर्मोन्स मे बदलाव होते हैं जिसकी वजह से आपको और अधिक भूख लगती है और आपका वजन बढ़ता है।
- यदि आप सफलतापूर्वक वजन कम करना चाहते हैं तो तनाव को दूर भगायें इसके लिए आप बाहर घूमने जा सकते हैं या योगा कर सकते हैं।
उम्मीद है की ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा,आपको अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव देना हो तो या आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेन्ट करके जरूर बताएं।
इसे भी पढ़ें :
- वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी जानकारी
- क्या सात दिनों मे आपका वजन घट सकेगा
- पेट कम करने के लिए योग आसन और प्राणायाम

0 टिप्पणियाँ