क्या आप भी घर पर रहकर वजन कम करना चाहते/चाहती हैं?ये आर्टिकल उन लोगों के लिए जो किसी कारण से व्यायाम करने बाहर नहीं जा पाते।हो सकता है आपके पास समय कम हो या अन्य कारण से आप बाहर ना जा पाते हों। इस लेख मे आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बातें बताएंगे जिससे आप अपना वजन कम करने मे जरूर सफल होंगे।
2.अच्छी नीद लें
अच्छी नीद के बिना आपकी सेहत सही नहीं हो सकती।आपने सब कुछ कर लिया लेकिन अगर अच्छी नीद सोए नहीं तो कोई फायदा नहीं होगा।आप कितना भी कुछ कर लें लेकिन आपकी कोशिश सफल नहीं होगी और आपका वजन कम नहीं होगा।
आपको जो पसंद हो वो व्यायाम करें बस इस बात का ध्यान रखें की उसे करने में आपका हार्ट बीट जितना पहुँचना चाहिए उतना पहुँच रहा या नहीं।
Eat healthy,sleep well and moderate exercise are key to weight loss
क्या आपको अपने मोटे होने का कारण पता है?
ज्यादातर लोग सिर्फ घरेलू नुस्खों के पीछे पड़े रहते हैं,लेकिन एक बार सोच कर देखिए हर बीमारी का इलाज उसके कारण मे छिपा होता है।तो फिर मोटापे का भी इलाज उसके कारण मे होगा।वैसे तो मैंने (वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी जानकारी) मे इस पर लंबा आर्टिकल लिखा है लेकिन यहाँ संक्षेप मे जान लेते हैं,यदि आपके पास समय हो तो आप उस लेख को पढ़ सकते हैं उसमे काफी विस्तृत जानकारी मिलेगी।
सबसे पहले ध्यान देने वाली बात ये है की जितना भी वजन आपका बढ़ा है वो आपके शरीर की जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रट खाने से बढ़ा है।क्या आपने कभी सोचा है की जो आप खा रहे हैं वो आपके शरीर के जरूरत से ज्यादा हुआ तो कहाँ जाएगा।सबसे पहले वो लिवर मे इकक्ठा होता है लेकिन अगर आपने इतना खाया है की लिवर मे जमा होने के बाद भी बच गया तो वो आपके शरीर के विभिन्न अंगों जैसे पेट,चेहरे आदि जगह पर इकक्ठा हो जाता है और आपका वजन बढ़ाता है।अब वजन कम करने के लिए आगे जो टिप्स दिए जाएंगे वो इसी पर आधारित हैं,और आप यदि इस रास्ते पर चलेंगे तो बिल्कुल आपका वजन कम होगा।
घर पर वजन कम करने के कुछ अनमोल टिप्स
1.आपका खाना/डाइट ठीक करें
सबसे पहला और महत्वपूर्ण बात खाने का है।वजन कम करने के लिए एक बात आप जान लीजिए की 80% खाने मे सुधार करने से होगा और बाकी 20% व्यायाम से होगा।यानि की यदि आप घर पर रहकर थोड़ा सा व्यायाम करते हैं खाने पर ध्यान देते हैं तो आपका वजन निश्चित ही कम होगा।चलिए खाने से संबंधित कुछ टिप्स जानते हैं-
सबसे पहला और महत्वपूर्ण बात खाने का है।वजन कम करने के लिए एक बात आप जान लीजिए की 80% खाने मे सुधार करने से होगा और बाकी 20% व्यायाम से होगा।यानि की यदि आप घर पर रहकर थोड़ा सा व्यायाम करते हैं खाने पर ध्यान देते हैं तो आपका वजन निश्चित ही कम होगा।चलिए खाने से संबंधित कुछ टिप्स जानते हैं-
- आप अपने खाने मे कार्बोहाइड्रट वाली चीजें जैसे चावल,रोटी,जंक फूड्स,मीठी चीजें,केला,कम करें।
- आपका नाश्ता पौष्टिक होना चाहिए,उसमे सिर्फ कार्बोहाइड्रट कम करें बाकी एक संतुलित खाने मे जो चीजें होती है उन्हे शामिल करें।
- प्रोटीन भरपूर मात्रा मे लें ये आपकी मसल्स को बचाएगा और आपकी भूख कम करेगा।प्रोटीन से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है भूख कम लगती है।
- यदि आप चाय ज्यादा पीते हैं तो उसमे चीनी कम करें,या चाय ही कम करें,जितना कम करेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।
- शराब तो आपको बिल्कुल छोड़ना पड़ेगा क्योंकि इसमे बहुत अधिक कैलोरी होती है और साथ ही इससे नीद आती है जिससे सारी कैलोरी बच जाती है खर्च नहीं हो पाती और यह आपके शरीर मे इक्कठा हो जाती है।
- सब्जियां आप जितना मर्जी खा सकते हैं लेकिन फल खाने से पहले ये देख लें की उसमे कैलोरी कितनी होती है।जैसे की केले मे अधिक होती है और सेब मे कम तो आप केले की जगह सेब ले सकते हैं।
अच्छी नीद के बिना आपकी सेहत सही नहीं हो सकती।आपने सब कुछ कर लिया लेकिन अगर अच्छी नीद सोए नहीं तो कोई फायदा नहीं होगा।आप कितना भी कुछ कर लें लेकिन आपकी कोशिश सफल नहीं होगी और आपका वजन कम नहीं होगा।
3.सही तरीके से व्यायाम करें
क्या आपको पता है की हर व्यायाम करने से आपको लाभ नहीं मिलेगा।जो भी व्यायाम आप करते हैं उस समय आपकी हार्ट बीट कितनी पहुँचती है ये बहुत मायने रखता है।उदाहरण के लिए यदि आपकी उम्र 20 वर्ष है तो आपकी हार्ट बीट व्यायाम के समय 100 से 140 हो तो वजन कम करने लिए अच्छा है। यह अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए अलग अलग है। इसे निकालने का तरीका मैंने (वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी जानकारी) नाम के आर्टिकल मे बताया है जिसका लिंक आपको ऊपर मिल जाएगा।आपको जो पसंद हो वो व्यायाम करें बस इस बात का ध्यान रखें की उसे करने में आपका हार्ट बीट जितना पहुँचना चाहिए उतना पहुँच रहा या नहीं।
4.योग करें
यदि आपको योगा करने मे थोड़ी भी दिलचस्पी है तो आप जरूर करें ये आपके मन को शांत रखता है और तनाव को दूर भगाता है जो वजन बढ़ने एक बड़ा कारण है।
इतना ही नहीं यह आपके वजन कम करने मे भी मदद करता है।
यदि आप खाना,सोना और व्यायाम ठीक कर लें तो आपका वजन घर पर रहकर भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा और इन्ही आदतों को जारी रखेंगे तो आपका वजन फिर नहीं बढ़ेगा।
5.अपने दैनिक कार्य को तेजी से करें
आप दिन भर मे जो भी हल्के फुल्के काम करते हो जैसे सब्जी लेने जाना,सीढ़ी चढ़ना,या दुकान से कोई सामान लेने जाना ,इन्हे आप थोड़ा जल्दी मे करें।इससे आपका काम भी हो जाएगा और एक्सर्साइज़ भी हो जाएगा।



0 टिप्पणियाँ